सोनई में रावण दहन:सोना देवी मंदिर से निकली सवारी, अग्निबाण लगते ही जल उठा पुतला
मथुरा के सोनई कस्बे में रावण दहन किया गया। यहां 10 अक्टूबर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। रावण दहन के दिन मां काली की सवारी निकाली गई, जो मां सोना देवी मंदिर से विधि-विधान के साथ शुरू हुई। सवारी में मां काली के साथ रंग-बिरंगे लांगुराओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न स्थानों पर मां की पूजा-अर्चना की गई और पुष्प वर्षा की गई। मां काली की सवारी थोक कमल, थोक ज्ञान, थोक सुमेरा और हाथरस रोड होते हुए दहन स्थल पहुंची। शाम 8 बजे प्रभु श्रीराम ने अग्निबाण चलाया, जिसके बाद रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। मां काली की भूमिका निभा रहे प्रेम किशोर कौशिक की सराहना की गई। इस दौरान राया कोतवाली प्रभारी कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)