हाथरस में ATM तोड़कर नकदी चुराने की कोशिश:मशीन और सीसीटीवी कैमरा तोड़ा,
हाथरस के मुरसान कस्बे में मथुरा-बरेली मार्ग पर रेलवे स्टेशन के सामने लगे वन इंडिया एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया। वे मशीन से नकदी नहीं निकाल सके, लेकिन एटीएम और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर आज शनिवार को सुबह 10:00 के लगभग पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने एटीएम टूटा देखा। उन्होंने उस दुकान के मालिक को सूचना दी, जिसमें एटीएम लगा है। मौके पर लोग जुट गए। सूचना मिलने पर मुरसान पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि चोर एटीएम से पैसे नहीं निकाल सके। सीसीटीवी कैमरे को नुकसान उन्होंने मशीन और सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया। घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने रात की पुलिस गश्त पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सर्दी शुरू होने पर लोग रात में घरों में रहते हैं। इसलिए पुलिस की गश्त और एटीएम जैसी जगहों की सुरक्षा जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)