बारिश से निर्माणाधीन सड़क धंसी, अप्पे का पहिया फंसा:कौशांबी के ओसा चौराहे के पास सवारियां लेने रहा था, यात्री सुरक्षित

Oct 31, 2026 - 13:37
0
बारिश से निर्माणाधीन सड़क धंसी, अप्पे का पहिया फंसा:कौशांबी के ओसा चौराहे के पास सवारियां लेने रहा था, यात्री सुरक्षित
कौशांबी में अर्नब तूफान का असर शनिवार को भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की भोर से ही जनपद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जो कि शनिवार की सुबह तक चली। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। शनिवार की सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार की सुबह से जनपद के क ई स्थानों पर रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बारिश के चलते रोजमर्रा के कामकाज और आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते मंझनपुर मुख्यालय स्थित ओसा चौराहे के पास निर्माणाधीन सड़क धंस गयी जिसमें सवारियों को लेने जा रही एक अप्पे का अगला पहिया धंस गया। हालांकि घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी । वहीं 24 घंटे की बारिश में सड़क का धंसना सड़क की गुणवत्ता पर सवाल भी खड़ा रहा है। वहीं बारिश के चलते एक और जहां किसानों की धान की खाड़ी फसले जो की खेतों में है किसानों को उसे काटने की चिंता हो रही है इसके साथ ही इन दिनों जिले में आलू की बुवाई हुई है। वहीं इस बारिश को लेकर आलू की बुवाई की फसलों को बचाने के लिए भी किसानों को चिंता हो रही है। मौसम विभाग की माने तो कौशांबी में आने वाले 1 नवम्बर तक 24 घंटे तक इसी तरह तेज हवाओं के साथ बारिश बने रहने का अनुमान है इसके साथी अर्नब तूफान को लेकर कौशांबी जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। फिलहाल इस बारिश के चलते लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User