सुलतानपुर के संतराम शुक्ल हुए सम्मानित:विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, विज्ञान भवन में जुटे वरिष्ठ दिग्गज

Oct 31, 2026 - 14:10
0
सुलतानपुर के संतराम शुक्ल हुए सम्मानित:विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, विज्ञान भवन में जुटे वरिष्ठ दिग्गज
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में विश्व हिंदी परिषद द्वारा भारत रत्न अटल, हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले सुलतानपुर जनपद के स्थायी निवासी और विश्व हिंदी परिषद पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष संतराम शुक्ल को सम्मानित किया गया। आज 31 अक्टूबर को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के छठवें सत्र में डॉ. विपिन कुमार, राष्ट्रीय महासचिव, विश्व हिंदी परिषद, के सी त्यागी, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, जगन्नाथ सामी (राजदूत, फिजी), अजय मिश्र "टेनी" पूर्व गृह राज्य मंत्री भारत सरकार, संरक्षक, विश्व हिंदी परिषद, रवि कुमार अय्यर पूर्व वरिष्ठ प्रचारक, डॉ. रश्मि "सलूजा" वरिष्ठ चिकित्सिका, अध्यक्ष, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अनिल ठाकुर वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, देवी प्रसाद मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्व हिंदी परिषद तथा विश्व एवं देश भर से आए हिंदी प्रेमी विशेषज्ञों की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User