रामपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला:खुद को सिपाही की दूसरी पत्नी बता रही, 2 घंटे से पुलिस समझाने में जुटी

Oct 31, 2026 - 13:54
0
रामपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला:खुद को सिपाही की दूसरी पत्नी बता रही, 2 घंटे से पुलिस समझाने में जुटी
रामपुर में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला मोबाइल टेलीफोन टावर पर जा चढ़ी। महिला को टावर पर देखकर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को उतारने की कोशिश शुरू कर दी। महिला खुद को सिपाही की दूसरी पत्नी बता रही है। सिपाही को मौके पर बुलाने की मांग मामला भोट क्षेत्र के संकरा गांव का है। टावर पर चढ़ने वाली महिला खुद को रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कौशलेंद्र की दूसरी पत्नी बता रही है। वह टावर से ही सिपाही को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी हुई है। जैसे ही यह खबर आसपास के इलाकों में फैली, देखते ही देखते मौके पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। थाना भोट प्रभारी अर्जुन त्यागी ने बताया कि महिला टावर पर है। उससे बातचीत कर नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मी महिला से लगातार बात कर रहे हैं, ताकि उसे समझा-बुझाकर बिना किसी नुकसान के नीचे लाया जा सके। हालांकि, महिला टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रही है। पारिवारिक विवाद की आशंका महिला के इस कदम उठाने की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सिपाही कौशलेंद्र के साथ किसी पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला के सुरक्षित नीचे आने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने की अपील घटना के बाद से ही संकरा गांव के पास मौके पर लोगों का जमावड़ा बना हुआ है। राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए, इसे देखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद ग्रामीणों से व्यवस्था बनाए रखने और शांति बरतने की अपील कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User