फिरोजाबाद में युवक बिजली के पोल पर चढ़ा, VIDEO:आंखों पर काला चश्मा, गले में फूलों की माला, मोबाइल में सुन रहा था गाना, आधे घंटे बाद उतारा
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। उसे पोल पर चढ़ा देखकर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे तक युवक पोल पर ही रहा। इस दौरान लोगों को करंट लगने या किसी अनहोनी की आशंका बनी रही। घटना इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने ओवरब्रिज के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। शिकोहाबाद का रहने वाला है युवक युवक की पहचान अभिषेक (19) निवासी बड़ी गेलरई, थाना शिकोहाबाद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह अचानक बिजली के पोल पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए लोग जुट गए। आधे घंटे तक पोल पर रहा युवक युवक के पोल पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग अनहोनी की आशंका से परेशान रहे। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उतारा सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पोल पर चढ़ने की वजह पता कर रही पुलिस थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से भी कमजोर लग रहा है। उसके पोल पर चढ़ने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)