सुल्तानपुर में अभिनय और रंगमंच पर संगोष्ठी:राणा प्रताप महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नाट्यकला से जुड़ने का संदेश दिया
सुल्तानपुर में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग की ओर से अभिनय कला और रंगमंच विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रख्यात नाट्यकर्मी प्रशांत ने कहा कि अभिनय कला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नाट्यकला के विभिन्न आयामों से भी जुड़ना चाहिए। संगोष्ठी की विशिष्ट वक्ता जबलपुर की कवयित्री आकांक्षा सिंह ने बताया कि सुलतानपुर में पहली बार सुलतानपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 18, 19 और 20 दिसंबर को क्षत्रिय सभागार परिसर में होगा। इसमें सुलतानपुर के विद्यार्थी नाटक का मंचन करेंगे। नाट्यकला में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रशांत की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. इंद्रमणि कुमार ने भारतीय रंगमंच की शुरुआत और विकास पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदी में आधुनिक और रोचक नाटकों की शुरुआत का श्रेय भारतेंदु हरिश्चंद्र को जाता है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)