हमीरपुर में 3 युवकों ने बीच सड़क पर की पिटाई:45 साल का अधेड़ हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Oct 26, 2026 - 23:47
0
हमीरपुर में 3 युवकों ने बीच सड़क पर की पिटाई:45 साल का अधेड़ हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
हमीरपुर के रमेड़ी मोहल्ले में सोमवार रात करीब 9 बजे तीन युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट की। घायल भारत सिंह (45) को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत सामान्य है। पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ले के पंकज सोनकर, विकास सोनकर और अभिषेक सोनकर ने भारत सिंह से मारपीट की है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User