बलिया में नया सवेरा ग्रुप का स्थापना दिवस मना:बापू भवन टाउन हॉल में रक्तदान शिविर लगा, पूर्व सैनिकों-खिलाड़ी सम्मानित

Oct 27, 2026 - 00:04
0
बलिया में नया सवेरा ग्रुप का स्थापना दिवस मना:बापू भवन टाउन हॉल में रक्तदान शिविर लगा, पूर्व सैनिकों-खिलाड़ी सम्मानित
बलिया के बापू भवन टाउन हॉल में सोमवार को नया सवेरा ग्रुप का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे से शाम चार बजे तक चला। इसका उद्घाटन वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे और 104 वर्षीय पूर्व सैनिक घुरहू सिंह ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगा, जिसमें पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वालों, शहीदों की वीर नारियों और 1971 युद्ध के पूर्व सैनिक घुरहू सिंह को सम्मानित किया गया। बेल्थरारोड की 12 नेशनल-इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ियों, उनके कोच और NCC कैडेट्स को भी सम्मान मिला। मुख्य अतिथि आनंद दूबे ने कहा कि हम स्वतंत्र भारत में सेना की वजह से खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सैनिकों के सम्मान को सर्वोपरि बताया। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के दुबहड़ अध्यक्ष अंगद सिंह, रजनीश चौबे, नित्यानंद ठाकुर, महेश प्रसाद, हरेंद्र पाण्डेय, अजीत दूबे, लालजी ठाकुर समेत ग्रुप के संस्थापक अनिल पाण्डेय, अध्यक्ष अजय शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अनिल दूबे, मंत्री कमलेश वर्मा, वीर बहादुर यादव, योगेंद्र कुमार और गुलाब सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User