मुंबई लोकल 10 घंटे ठप, ट्रैक पर मिले 3 शव:यात्रियों को पटरियों पर चलना पड़ा; आग लगने से सिग्नल सिस्टम फेल हुआ था

Oct 26, 2026 - 22:41
0
मुंबई लोकल 10 घंटे ठप, ट्रैक पर मिले 3 शव:यात्रियों को पटरियों पर चलना पड़ा; आग लगने से सिग्नल सिस्टम फेल हुआ था
मुंबई में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोकल ट्रेनें 10 घंटै तक तक फंसी रहीं और यात्रियों को ट्रैक पर चलना पड़ा। मुंबई के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में यह दिक्कत आज सुबह 10.00 बजे कांजुरमार्ग स्टेशन के पास लगी आग की वजह से हुई। घाटकोपर-विक्रोली सेक्शन पर दो लोग मरे हुए मिले, दोनों को राजावाड़ी हॉस्पिटल भेजा गया है। भांडुप में भी ट्रेन की टक्कर से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, मृतक साहिल थिटे (जो मुलुंड कॉलोनी के अमर नगर का रहने वाला था) प्लेटफॉर्म नंबर 4 से प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जाने के लिए पटरियां पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पटरियों पर चलते यात्री, 3 तस्वीरें… सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने के कारण मेन लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक पूरी तरह ठप रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांजुरमार्ग स्टेशन पर रिले रूम में आग लगने से सिग्नलिंग सिस्टम फेल हो गया था, वहां सभी चार लोकल लाइनों पर सर्विस बंद। हालांकि शाम तक सेवाएं बहाल कर दी गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User