कौशांबी के शिवप्रताप को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह:प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की लिस्ट, बनाए गए कार्यकारिणी सदस्य

Oct 26, 2026 - 23:31
0
कौशांबी के शिवप्रताप को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह:प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की लिस्ट, बनाए गए कार्यकारिणी सदस्य
कौशांबी के युवा नेता शिवप्रताप मौर्य (रिकू मौर्य) को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति-2026 की घोषित सूची में कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सोमवार की देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से सूची जारी होने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। शिवप्रताप मौर्य वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। युवा मोर्चा में अपनी भूमिका के दौरान उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और जिले में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। अब उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने को जिले के संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस नई जिम्मेदारी को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर शिवप्रताप मौर्य ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User