हरदोई में चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़, 1 घायल:शराब सेल्समैन से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, रकम, बाइक और तमंचा बरामद

Nov 13, 2026 - 07:02
0
हरदोई में चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़, 1 घायल:शराब सेल्समैन से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, रकम, बाइक और तमंचा बरामद
हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में शराब सेल्समैन से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी बृजेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के 1.62 लाख रुपए, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रोका पुलिस के मुताबिक, 12 और 13 नवंबर की दरमियानी रात करीब 1:40 बजे टीम पोखरी तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर बृजेंद्र ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने बृजेंद्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के रिक्खा पुरवा के रहने वाले बृजेंद्र, अंकुर और गंगेव एवं हरियावां के उतरा गांव के रहने वाले शोभित के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूट की 1,62,000 रुपए की नकदी, वारदात में इस्तेमाल बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शराब ठेका बंद कर लौट रहे सेल्समैन का बैग लूटा था पुलिस के मुताबिक आठ नवंबर की रात करीब 10:30 बजे आशानगर के रहने वाले सेल्समैन राजेश कुमार सिंह हरियावां स्थित देशी शराब का ठेका बंद करके कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। यह ठेका सतेन्द्र कुमार सिंह का बताया गया है। दोनों पोखरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे पिहानी चुंगी की ओर पहुंचे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। उसमें बिक्री के करीब ढाई से तीन लाख रुपए रखे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सीओ सिटी ने दी गिरफ्तारी की जानकारी सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि आठ नवंबर को पोखरी तिराहे के पास हुई लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बरामद नकदी और हथियारों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User