अंकित के लैपटॉप से 17 लाख और फेक ईमेल मिलीं:आंकड़ा 22 लाख पहुंचा, पढ़े लिखे लड़कों को करता था टारगेट, ATS ने दबोचा था
देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को फेक ईमेल मुहैया कराने वाले अंकित संखवार के लैपटॉप से एटीएस के हाथ एक बड़ी लीड लगी है। 15 दिनों तक लैपटॉप की गहन जांच के बाद 17 लाख और फेक ईमेल एटीएस को मिली है। जिसके बाद अब इन फेक ईमेल की संख्या 22 लाख पहुंच गई है। दर्जन भर मददगार सामने आए जांच में सामने आया है कि अंकित के गिरोह में 10-12 मददगार भी शामिल हैं। एटीएस सूत्रों के मुताबिक इन मददगारों में यूपी और बिहार के कुछ लड़कों के नाम सामने आए हैं। कानपुर में भी कुछ लड़के ऐसे हैं जो अंकित के लिए ई-मेल तैयार करते थे। फेक ईमेल तैयार करने के एवज में उनको पेमेंट भी अंकित ही करता था। सूत्रों के मुताबिक बीसीए, एमसीए और बीटेक किए हुए बेरोजगार लड़कों को इस काम के टारगेट किया जाता था। सूत्रों के मुताबिक अंकित के मददगारों को दबोचने के लिए एटीएस की टीम कानपुर में डेरा जमाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कानपुर और उसके आसपास के जिलों से कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। 28 अक्टूबर को ATS ने दबोचा था बीती 28 अक्टूबर को एटीएस ने दहेली सुजानपुर निवासी अंकित संखवार को गिरफ्तार किया था। अंकित पर आरोप था कि प्रॉक्सी नेटवर्क के जरिए फेक ईमेल बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, इजिप्ट, टर्की में बैठे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बेची थी। जिसके एवज में उसे क्रिप्टो करेंसी के जरिए पैसा मुहैया कराया जाता था। इन फेक ईमेल से यूपी और दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। शुरुआती जांच में अंकित के लैपटाप से 5 लाख फेक ईमेल सामने आयी थीं। जो अब 22 लाख पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, अंकित के मददगारों में कुछ नाम और पते एटीएस को मिल गए हैं। इनके पते कानपुर और आसपास के जिलों के हैं। अंकित की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने कानपुर के ही तीन लड़कों को उठाया भी था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। जल्द लिया जाएगा रिमांड सूत्रों के अनुसार, नाम-पते तो टीम के पास हैं लेकिन उन्हें पुख्ता करने के लिए अंकित से पूछताछ बेहद जरूरी है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द अंकित का रिमांड लिया जाएगा, पूछताछ से बाद मिली जानकारियों के आधार पर छापेमारी शुरू होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)