सीतापुर के 34 पुलिसकर्मियों का गैर जनपद तबादला:हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली और उन्नाव भेजे गए; IG किरण एस ने जारी किए आदेश
सीतापुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीतापुर में तैनात 34 पुलिसकर्मियों का गुरुवार को गैर जनपद तबादला कर दिया गया। आईजी रेंज लखनऊ किरण एस के आदेश पर जारी सूची में निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों को लखनऊ रेंज के अलग-अलग जिलों में नई तैनाती दी गई है। तबादले के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, सीतापुर से पुलिसकर्मियों को हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और उन्नाव भेजा गया है। इनमें कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं, जो पहले दूसरे जनपदों से सीतापुर आए थे। अब प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उन्हें दोबारा दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है। हरदोई और लखीमपुर भेजे गए पुलिसकर्मी सूची के मुताबिक, निरीक्षक अनुपम नीरज को रायबरेली भेजा गया है। वहीं मुकुल प्रकाश वर्मा, मुकेश वर्मा, अरविंद सिंह, भानु प्रताप सिंह, साबिर अली, चंद्रभान यादव, इतुल चौधरी, अनिल कुमार और राजबहादुर को हरदोई में तैनाती मिली है। इसी तरह शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महेश चंद्र पांडेय, राकेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुरेश कुमार पटेल, राम राघव सिंह, मालती देवी, दयाशंकर, अमर सिंह, दुर्गा दत्त सिंह, जंग बहादुर पांडेय और पंकज तिवारी को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। रायबरेली और उन्नाव में भी हुआ तबादला कृष्ण नंदन तिवारी, विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, राममणि यादव, दीपक कुमार राय और विमल कुमार गौतम को रायबरेली में नई तैनाती दी गई है। वहीं सुरेश कुमार यादव, अनूप कुमार शुक्ल, सत्येंद्र विक्रम सिंह, अखिलेश कुमार यादव, धीरज कुमार शुक्ला और सुनीत कुमार का तबादला उन्नाव किया गया है। नई तैनाती पर संभालनी होगी जिम्मेदारी पुलिस विभाग के इस फेरबदल से चारों जनपदों में पुलिसकर्मियों की तैनाती व्यवस्था में बदलाव होगा। संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)