IAF विंग-कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस से न्यूड फाेटो मांगी:बदले में फाइटर जेट की लोकेशन भेजी, चार्जशीट में खुलासा; ऑफिस में आईफोन के साथ पकड़ा था

Nov 14, 2026 - 05:09
0
IAF विंग-कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस से न्यूड फाेटो मांगी:बदले में फाइटर जेट की लोकेशन भेजी, चार्जशीट में खुलासा; ऑफिस में आईफोन के साथ पकड़ा था
भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर ने न्यूड तस्वीरों के लालच में देश की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय राज पाकिस्तान को सौंप दिए। 5 महीने पहले गिरफ्तार इस अफसर की करतूतों का अब कोर्ट में दायर चार्जशीट से खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक विंग कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस को लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती, राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी जानकारी तक दे दी। युद्ध के समय सेना कहां तैनात हो सकती है, इससे जुड़े दस्तावेज के पन्ने भी भेजे। उसने कहा था कि हर न्यूड फोटो के बदले वह वॉर प्लान का एक नया पेज देगा। वह अधिकारी 12 जनवरी से 1 अप्रैल 2026 के बीच संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। इस एजेंट ने सोशल मीडिया पर सेना के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी विंग कमांडर को अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User