शाहजहांपुर में जनसेवा केंद्र संचालक से बैग लूट मामला:पुलिस ने 40 कैमरे चेक किए, 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, साथी डरकर खेत में छिपा
शाहजहांपुर में सोमवार की शाम करीब 7 बजे बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक पवन कुमार का बैग छीन लिया। बैग में 2 लाख 70 हजार रुपए और लैपटॉप था। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुवायां थाना क्षेत्र के पटई गांव के रहने वाले पवन कुमार का महुआ पाठक में जनसेवा केंद्र है। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह लौट रहे थे, तभी अनावा चौराहे के पास बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। उनके साथ केंद्र का एक कर्मचारी भी बाइक पर था। पीड़ित पवन के साथी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय बाइक से उतरकर डर के कारण वह खेत में छिप गया था। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। घटना पवन के गांव से करीब एक किलोमीटर दूर हुई। पवन ने पुलिस को बताया कि घटना के समय पहले से भी कुछ बाइक सवार उस स्थान पर खड़े थे। मंगलवार सुबह से रात तक पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और करीब 20 किलोमीटर के दायरे में 100 से ज्यादा लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने इलाके के करीब 40 सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। एक कैमरे में घटना के कुछ देर बाद बाइक सवार दो लोग जाते दिखे। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आसपास के खेतों में तलाशी ली और इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे लोगों से पूछताछ की। जनसेवा केंद्र पर सोमवार को ज्यादा रकम जमा करने वाले व्यक्ति से भी जानकारी ली जा रही है। घटना का पता लगाने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने सोमवार रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उनके निर्देश पर इस घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। पुवायां थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धो से पूछताछ जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)