उन्नाव में यूथ फेस्ट को लेकर आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:ट्रांसगंगा सिटी के वाहन बदरका होकर जाएंगे, रात 10 बजे तक बंद रहेगा रास्ता
उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सहजनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम (सरैया वाटिका) में बुधवार को यूथ फेस्ट का आयोजन होगा। इसमें सिंगर मधुर शर्मा लाइव म्यूजिक कंसर्ट में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए हैं। इसके तहत दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ASP ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल ने मंगलवार रात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह इस यूथ फेस्ट के आयोजक हैं। ASP ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट और प्रभारी निरीक्षक यातायात को जरूरी निर्देश दिए। ASP ने कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु रखने और भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन पुलिस की यातायात योजना के मुताबिक, बुधवार दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक मरहला चौराहे से गांधी नगर की ओर सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ट्रांसगंगा सिटी और शुक्लागंज से आने वाले वाहन बदरका चौराहे से गदनखेड़ा चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, गांधी नगर तिराहे से मरहला चौराहे की ओर जाने वाले वाहन सहजनी से दाएं मुड़कर ट्रांसगंगा सिटी के रास्ते जाएंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से तय समय के दौरान बंद रास्तों पर जाने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)