नोएडा में एलिवेटेड रोड 20 दिन में खुलेगी:बंद लेन पर चल रहा मरम्मत का काम, टूटे हिस्से के पूरे पैनल को जा रहा बदला

Nov 18, 2026 - 06:35
0
नोएडा में एलिवेटेड रोड 20 दिन में खुलेगी:बंद लेन पर चल रहा मरम्मत का काम, टूटे हिस्से के पूरे पैनल को जा रहा बदला
एमपी-टू एलिवेटेड रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों की परेशानी अभी कम होने वाली नहीं है। सेक्टर-33 के सामने क्षतिग्रस्त हिस्से की बंद लेन को खुलने में कम से कम 20 दिन और लग सकते हैं। प्राधिकरण ने यातायात पुलिस को इस हिस्से पर 15 दिन और काम चलने की जानकारी दी थी। लेकिन मरम्मत की स्थिति को देखते हुए इसे पूरी तरह ठीक करने और यातायात शुरू करने में करीब 20 दिन का समय लगने की संभावना है। ऐसे में सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को फिलहाल एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क से ही गुजरना होगा। 25 दिन से बंद है सड़क सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन में 18 अक्टूबर को पहली बार गड्ढा हुआ था। प्राधिकरण ने इसे भरवाया, लेकिन 20 अक्टूबर को दोबारा गड्ढा हो गया। इसके बाद 21 अक्टूबर को सुरक्षा के मद्देनजर इस लेन पर यातायात बंद कर दिया गया था। करीब 25 दिन से यह हिस्सा बंद है। 11 मीटर लंबे पैनल को नए सिरे से तैयार करेंगे प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, एलिवेटेड रोड के जिस हिस्से में गड्ढा हुआ है, वहां कंक्रीट का पैनल करीब 11 मीटर लंबा और 2.5 मीटर चौड़ा है। एलिवेटेड रोड के हिस्से प्रीकास्ट तकनीक से बनाए गए हैं। इसमें पैनल और गर्डर आपस में जुड़े हुए हैं। ऐसे में किसी एक पैनल को बदलने के लिए भी काफी काम करना पड़ रहा है। आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों के सुझाव पर क्षतिग्रस्त पैनल के कंक्रीट को नए सिरे से तैयार करने की योजना है। इसके लिए गड्ढे के आसपास के हिस्से को भी तोड़ा जा रहा है। प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की की अंतिम जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। रिपोर्ट का इंतजार, नीचे की सड़क से निकलेंगे वाहन एलिवेटेड रोड की तकनीकी जांच के लिए आईआईटी रुड़की की टीम को जिम्मेदारी दी गई थी। रिपोर्ट अभी नहीं आई है। प्राधिकरण को रिपोर्ट का इंतजार है, वहीं शहरवासियों को बंद लेन खुलने का। मरम्मत पूरी होने और जरूरी जांच के बाद ही इस लेन पर यातायात शुरू किया जाएगा। तब तक सेक्टर-62, सेक्टर-61 और आसपास के इलाकों से सेक्टर-18 जाने वाले वाहन चालकों को नीचे की सड़क का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User