इटावा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद:स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के चलते डीएम ने दिए निर्देश, 14 केंद्रों पर मतदान
इटावा में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में मतदान के चलते यह फैसला लिया गया है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे अवकाश का आदेश जारी किया। सभी बोर्ड के स्कूलों में रहेगी छुट्टी शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, जिले के परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय बंद रहेंगे। यह अवकाश नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी संबंधित स्कूलों पर लागू होगा। 14 केंद्रों पर बनाए गए 30 बूथ इटावा में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदान केंद्रों पर कुल 30 बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। स्नातक निर्वाचन में 19,951 और शिक्षक निर्वाचन में 3,929 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)