झांसी में बकरी चरा रहे किसान को लगा करंट, मौत:परिजन बोले-विभाग की लापरवाही से गई जान, जिम्मेदारी तय हो

Oct 22, 2026 - 19:58
0
झांसी में बकरी चरा रहे किसान को लगा करंट, मौत:परिजन बोले-विभाग की लापरवाही से गई जान, जिम्मेदारी तय हो
झांसी में खेत में बकरियां चरा रहे 38 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि बिजली के खंभे के पास लगे सपोर्ट केबल में करंट उतर रहा था। इसकी चपेट में आने से किसान की जान चली गई। मृतक अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमान खिरक का है। गांव निवासी कैलाश कुशवाहा (38) पुत्र दयाराम अपने करीब तीन एकड़ के खेत में बकरियां चरा रहे थे। खेत में मूंगफली की फसल लगी हुई थी। परिजनों के मुताबिक, बीते दिन दोपहर करीब एक बजे कैलाश खेत में मौजूद थे। इसी दौरान बिजली के खंभे के पास लगे सपोर्ट केबल के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मृतक के भांजे पवन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बिजली के खंभे के पास लगे सपोर्ट केबल में करंट उतर रहा था। इसी वजह से कैलाश की जान चली गई। परिजनों का कहना है कि यदि केबल में करंट उतरने की समस्या थी, तो इसे ठीक किया जाना चाहिए था। उन्होंने मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पांच बेटियों और बेटे के सिर से उठा पिता का साया कैलाश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। परिवार के लिए कैलाश ही सहारा थे। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब परिजनों के सामने बच्चों की परवरिश और भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User