DRM ने प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों से सीधा संवाद किया:सफर के अनुभव, समस्याओं और सुविधाओं पर फीडबैक लिया, सुधार के निर्देश दिए
प्रयागराज मे रेलवे में यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने रेल जन संवाद अभियान चलाया। इसके तहत मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने यात्रियों के सफर के अनुभव, समस्याओं और सुझावों को सुना। साथ ही साफ-सफाई और ट्रेनों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मंडल रेल प्रबंधक ने गाड़ी संख्या 13051 नेताजी एक्सप्रेस में भी यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान यात्रियों से ट्रेन में सफाई व्यवस्था और यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया। यात्रियों से मिले सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम.एम. वारिस और वरिष्ठ मंडल गृह एवं रखरखाव प्रबंधक विक्रम सिंह कोली मौजूद रहे। रेल जन संवाद अभियान के तहत प्रयागराज मंडल के दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर भी अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत की। प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने यात्रियों की समस्याएं सुनीं और उनके सुझाव प्राप्त किए। मानिकपुर जंक्शन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) शीरत फातिमा ने यात्रियों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, फतेहपुर जंक्शन पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता ने यात्रियों से संवाद किया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार और सहायक पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक अनुराग चौधरी ने यात्रियों से बातचीत कर स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं से जुड़े सुझाव लिए। फीडबैक के आधार पर होगा सुधार
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रेल जन संवाद का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को सीधे जानना और उनकी जरूरतों के अनुसार सुविधाओं में सुधार करना है। यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयागराज मंडल का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए रेल सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)