आगरा में बहन को गोली मारने वाला भाई गिरफ्तार:छोटी बहन की शादी से नाराज राहुल 6 घंटे में शाहदरा कट से पकड़ा गया, तमंचा-कारतूस बरामद
आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में छोटी बहन पर गोली चलाने वाले राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर शाहदरा कट के पास से पकड़ा। उसके पास से तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। डीसीपी रविन्द्र कुमार ने बताया कि राहुल अपनी छोटी बहन के मंदिर में प्रेम विवाह करने और दूसरी बहन के घर में एक लड़की के रहने से नाराज था। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। इसी नाराजगी में राहुल ने बहन पर हमला कर दिया। घटना के समय युवती रसोई में खाना बना रही थी। आरोपी ने तमंचे से उसकी पीठ में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राहुल मौके से फरार हो गया था। ट्रांस यमुना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीम ने मिलकर तलाश की और छह घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)