पीलीभीत में करंट लगने पर महिला की मौत:घर के बाहर टूटा बिजली के तार लटक रहा था, जांच जारी
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। प्रेमा देवी खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौटी थीं। घर के मुख्य दरवाजे के सामने लटक रहे नंगे तार की चपेट में आने से वह झुलस गईं। परिजन उन्हें माधोटांडा के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर के दरवाजे पर लटक रहा था तार परिजनों के मुताबिक, प्रेमा देवी (58) गुरुवार शाम करीब 6 बजे खेत से चारा लेकर घर पहुंची थीं। घर में प्रवेश करते समय मुख्य दरवाजे के सामने नीचे लटक रहे नंगे तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत माधोटांडा के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। बिजली मीटर को जाने वाला तार टूटा था घटना के बाद घर के बाहर बिजली के तार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। बिजली विभाग के एसडीओ कुशमेंद्र गंगवार ने बताया कि यह विभाग की मुख्य लाइन का तार नहीं था। उनके मुताबिक, घर के बिजली मीटर को जाने वाला तार टूटा हुआ था। उसे समेटते समय यह हादसा हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)