जयपुर के गोविंदगढ़ में तालाब से महिला और दो बेटियों के शव बरामद
राजस्थान के जयपुर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के शव तालाब से बरामद किए गए हैं। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।