जालौन में दिव्यांग युवक का शव पेड़ से लटका मिला:सींगपुरा गांव में ग्रामीणों ने देखा; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Nov 19, 2026 - 11:44
0
जालौन में दिव्यांग युवक का शव पेड़ से लटका मिला:सींगपुरा गांव में ग्रामीणों ने देखा; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
जालौन कोतवाली क्षेत्र के सींगपुरा गांव में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे 24 वर्षीय दिव्यांग प्रवेश कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल प्रवेश कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर बाबू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User