सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत:लखीमपुर में डबल डेकर बस ने मारी थी टक्कर, एक की मौके पर ही गई थी जान
लखीमपुर खीरी में ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर बुधवार शाम डबल डेकर बस की टक्कर से घायल दूसरे युवक की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलिंग स्टेशन के सामने हुआ हादसा यह हादसा वर्मा फिलिंग स्टेशन के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक बाइक पर थे और बस की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे 32 वर्षीय संदीप कुमार जायसवाल चहलुआ के रहने वाले थे। वे ढखेरवा चौराहे पर फुटपाथ पर कपड़े बेचने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई नितीश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा नितीश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया कि- दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)