AI से महिला का वीडियो बनाकर 12 लाख ठगे:बदनामी के डर से जेवरात बेचे, रिश्तेदारों से लिया कर्ज

Nov 17, 2026 - 00:16
0
AI से महिला का वीडियो बनाकर 12 लाख ठगे:बदनामी के डर से जेवरात बेचे, रिश्तेदारों से लिया कर्ज
फेसबुक पर दोस्ती के बाद साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का एआई से फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बदनामी से बचने के लिए जेवरात बेचकर और रिश्तेदारों से रुपये लेकर आरोपी को 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर बजरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सितंबर 2026 में फेसबुक से हुई थी दोस्ती पीरोड निवासी महिला के अनुसार सितंबर 2026 में फेसबुक के जरिए राठौर सिंह नाम के युवक से दोस्ती हुई। जिसके बाद वह लोग मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल पर जरिए संपर्क किया। आरोप है कि उसके बाद एआई से तैयार अश्लील वीडियो उन्हें भेजा। उन्होंने वीडियो डिलीट करने के लिए बोला तो आरोपी वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने बदनामी के डर से आरोपी के बताए हुए अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए। आरोपी की लगातार रुपये की मांग से परेशान पीड़िता ने मामले की शिकायत बजरिया पुलिस से की। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User