नगरपालिका अध्यक्ष नागर ने गोवंश की देखभाल को लेकर दिखाई गंभीरता
इटावा. सड़कों पर खुले में घूमने वाले मवेशियों से निजात दिलाने और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय दिलाने के उद्देश्य से नगरपालिका की अध्यक्ष निर्मला नागर ने इटावा गोशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोवंश के रखरखाव और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ईओ राजूलाल मीणा को कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक गोवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए गोशाला में जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और संचालन को व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। गोशाला को बेहतर ढंग से संचालित करने की जरूरत है, ताकि सड़क पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश को सुरक्षित स्थान मिल सके और उनकी नियमित देखभाल हो सके। अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। पार्षद गजानंद मीणा, एवन बैरवा, मनोज मीणा, दीपू सोनी, लखपति गुर्जर, महावीर नागर, अक्षय किरोड़ीवाल, भैरु गुर्जर, महावीर सुमन, कमल प्रजापति साथ रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)