'जातिवाद छोड़कर राष्ट्रवाद की भावना से आगे बढ़ें':अदिति सिंह बोलीं- अखिलेश यादव को अयोध्या जाना चाहिए, मुद्दा जातिवाद का नहीं, राष्ट्रवाद का होना चाहिए

Nov 19, 2026 - 21:00
0
'जातिवाद छोड़कर राष्ट्रवाद की भावना से आगे बढ़ें':अदिति सिंह बोलीं- अखिलेश यादव को अयोध्या जाना चाहिए, मुद्दा जातिवाद का नहीं, राष्ट्रवाद का होना चाहिए
रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह गुरुवार को प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचीं। यहां राजा भैया ने उनका स्वागत किया। अ दिति सिंह ने कथा सुनीं और बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया। राजा भैया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं और वीआईपी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कथा में राष्ट्र के बारे में सोचने की अपील अच्छी लगी मीडिया से बातचीत में अदिति सिंह ने कहा कि कथा बहुत अच्छी रही। उन्होंने आयोजन के लिए राजा भैया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र के बारे में सोचने की अपील उन्हें अच्छी लगी। अदिति सिंह ने कहा कि लोगों को राष्ट्र के बारे में सोचना चाहिए। हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अखिलेश यादव को अयोध्या जाना चाहिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के सवाल पर अदिति सिंह ने कहा कि उन्हें अयोध्या जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुद्दा जातिवाद का नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद का होना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User