फरियादियों से दुर्व्यवहार के आरोप में दो दरोगा लाइन हाजिर:मऊ एसपी ने कार्रवाई कर सीओ को सौंपी जांच

Nov 19, 2026 - 21:00
0
फरियादियों से दुर्व्यवहार के आरोप में दो दरोगा लाइन हाजिर:मऊ एसपी ने कार्रवाई कर सीओ को सौंपी जांच
मऊ में फरियादियों से दुर्व्यवहार और उनकी शिकायतें नहीं सुनने के आरोप में पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने गुरुवार को दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें कुर्थीजाफरपुर चौकी प्रभारी शिवप्रकाश पाठक और कोपागंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक हीरालाल शामिल हैं। दोनों के खिलाफ जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। स्थानीय लोगों ने एसपी से की थी शिकायत स्थानीय लोगों ने दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ एसपी और उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। आरोप था कि चौकी और थाने में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की बात नहीं सुनी जाती थी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। लोगों का कहना था कि इस वजह से कई बार फरियादियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती थी। जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने दोनों उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि थाने और चौकियों में आने वाले फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार करना पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई में लापरवाही, अभद्रता या शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User