जौनपुर एआरटीओ परिसर में परिवहन मेला:125 लोगों को मौके पर मिला लाभ; हेल्पडेस्क से सुलझे लंबित मामले

Oct 31, 2026 - 14:10
0
जौनपुर एआरटीओ परिसर में परिवहन मेला:125 लोगों को मौके पर मिला लाभ; हेल्पडेस्क से सुलझे लंबित मामले
जौनपुर के एआरटीओ कार्यालय परिसर में शनिवार को परिवहन मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस मेले में पहुंचे 125 आवेदकों को परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का सीधा लाभ मिला। एआरटीओ अजीत सिंह ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य विभागीय प्रक्रियाओं को आसान, त्वरित और पारदर्शी बनाना था, जिसके लिए कई विशेष काउंटर स्थापित किए गए थे। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान मेले के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं के लिए अलग से काउंटर बनाए गए थे। यहां आवेदकों को लर्निंग व स्थायी लाइसेंस बनाने, लाइसेंस नवीनीकरण (रिन्यूअल), पता बदलने और लाइसेंस विवरण में संशोधन कराने में सीधी मदद दी गई, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। वाहन पंजीकरण और फिटनेस से जुड़े काम हुए आसान वाहन पंजीकरण अनुभाग के तहत वाहनों के नाम ट्रांसफर, एनओसी (NOC) जारी करने, लोन दर्ज करने या हटवाने (हाइपोथिकेशन), फिटनेस प्रमाणपत्र और पंजीकरण पुस्तिका (RC) से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। हेल्पडेस्क से मिली मदद, दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश आवेदकों की लंबित शिकायतों और तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए परिसर में हेल्पडेस्क भी बनाई गई। इसके साथ ही एक विशेष सड़क सुरक्षा सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों को यातायात नियमों, सुरक्षा मानकों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करते हुए प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User