भतीजे की हत्या के आरोपी की लखनऊ में मौत:2025 में संपत्ति विवाद में गोली मारने का आरोप, लखीमपुर खीरी जेल में बंद थे

Oct 31, 2026 - 14:27
0
भतीजे की हत्या के आरोपी की लखनऊ में मौत:2025 में संपत्ति विवाद में गोली मारने का आरोप, लखीमपुर खीरी जेल में बंद थे
लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के खमरिया पंडित कस्बे में 2025 में भतीजे की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी 62 वर्षीय सत्य प्रकाश अवस्थी की शनिवार को मौत हो गई। उन्होंने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा। सत्य प्रकाश अवस्थी पर अपने भतीजे योगेश अवस्थी उर्फ टिल्लू की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। इस मामले में वह लखीमपुर खीरी जिला जेल में बंद थे। बताया गया कि उन्हें शुगर की बीमारी थी और करीब चार दिन से उनकी तबीयत खराब थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज के गांधी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User