परिजनों ने कब्र से छात्रा का शव निकलवाया:चेयरमैन और बेटे की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
फिरोजाबाद में जीएनएम छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की। परिजन मैनपुरी में दफनाए गए प्रीति के शव को कब्र से निकलवाकर फिरोजाबाद ला रहे थे। परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर सहयोग न करने और प्रीति की हत्या की आशंका जताई। वे दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले मटसेना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। ये है पूरा मामला मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र के मधन गांव के रहने वाले युवक बेटी (17) फिरोजाबाद के मटसेना इलाके के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को कॉलेज में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन शव को गांव ले गए और दफना दिया। पिता का आरोप है कि घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी थी, लेकिन प्रबंधन ने देने से इनकार कर दिया। सोनपाल ने कहा कि इसी वजह से उन्हें बेटी की मौत पर संदेह है। परिजनों का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। शनिवार सुबह उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करते हुए कब्र से शव निकलवाया और फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले मटसेना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और दोबारा पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। कुछ परिजनों को मैनपुरी के घिरोर इलाके में रोके जाने की जानकारी भी सामने आई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)