जौनपुर में बोर्ड परीक्षा के छात्र 11 हजार कम हुए:2026 के मुकाबले 2027 में परीक्षार्थियों की संख्या घटकर 1.42 लाख पहुंची

Oct 22, 2026 - 07:51
0
जौनपुर में बोर्ड परीक्षा के छात्र 11 हजार कम हुए:2026 के मुकाबले 2027 में परीक्षार्थियों की संख्या घटकर 1.42 लाख पहुंची
जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या 11 हजार से ज्यादा कम हो गई है। साल 2026 में 1,54,122 छात्र थे, जो 2027 में घटकर 1,42,334 रह गए हैं। कुल 11,788 परीक्षार्थी कम हुए हैं। छात्रों की संख्या घटने से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम होने की संभावना है। साल 2026 में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार, बोर्ड पोर्टल पर कुल 1,42,334 छात्र दर्ज हैं। इनमें हाईस्कूल के 73,916 संस्थागत और 128 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 66,729 संस्थागत और 1,561 व्यक्तिगत मिलाकर कुल 68,290 छात्र पंजीकृत हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची अभी नहीं मिली है। छात्रों की संख्या में बदलाव हो सकता है। बोर्ड के पास छात्रों की जानकारी पहले से है, इसी आधार पर केंद्रों की संख्या तय होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User