श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी आज लखनऊ आएंगे:नागपुर से सड़क मार्ग से ला रही STF, दोपहर तक पहुंचने की संभावना; कोर्ट में होगी पेशी
लखनऊ पुलिस शिवा शर्मा हत्याकांड के आरोपियों को आज लखनऊ लाएगी। यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। STF बुधवार शाम तीनों आरोपियों को कार से लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई। सड़क मार्ग से उन्हें लाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर तक तीनों के लखनऊ पहुंचने की संभावना है। दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 850 किलोमीटर है। सफर में 15 से 18 घंटे लग सकते हैं। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट नहीं मिलने के कारण योजना बदल दी गई। लखनऊ पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों को कैसरबाग स्थित जिला कचहरी में पेश किया जाएगा। इसके बाद उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई हो सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)