जेल में बंद आजम से मिलेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव:बरेली एयरपोर्ट पर 55 मिनट रुकेंगे, आजम और उनके परिवार से मुलाकात के बाद तय होंगे टिकट
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर जेल में बंद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान से मुलाकात करने जा रहे हैं। अखिलेश यादव लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से विशेष विमान से पहले बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलिकॉप्टर द्वारा रामपुर के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि रुहेलखंड में टिकट वितरण को लेकर अखिलेश यादव की आजम खान से बातचीत होगी, उसके बाद टिकट तय किए जाएंगे। एक दौर था जब आजम खां का पश्चिमी यूपी में काफी दबदबा था और उनकी मर्जी के बिना कैंडिडेट तय नहीं होते थे। ऐसे में अखिलेश यादव न केवल जेल में आजम खान से बात करेंगे, बल्कि जेल रोड स्थित उनके आवास पर जाकर परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। राजनीतिक विश्लेषक इसे चुनाव से ठीक पहले मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण और सपा के परंपरागत ‘MY’ (मुस्लिम-यादव) वोट बैंक को एकजुट रखने की बड़ी रणनीति के रूप में देख रहे हैं। आजम से मुलाकात के सियासी मायने: MY समीकरण को सहेजने की कोशिश
सपा के कद्दावर नेता आजम खान लंबे समय से जेल की सलाखों के पीछे हैं और उन पर कानूनी शिकंजा कसा हुआ है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा नेतृत्व यह संदेश देना चाहता है कि पार्टी हर मुश्किल वक्त में आजम खान और मुस्लिम समुदाय के साथ खड़ी है। यूपी की सियासत में हमेशा से मुस्लिम-यादव गठबंधन सपा की ताकत रहा है।
अखिलेश यादव किसी भी हाल में इस जनाधार को खिसकने नहीं देना चाहते, इसलिए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के साथ-साथ आजम खान और उनके परिवार से यह व्यक्तिगत मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। अखिलेश यादव का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (22 अक्टूबर, 2026)
सुबह 11:00 बजे: प्रस्थान - लखनऊ, अमौसी एयरपोर्ट (प्राइवेट वायुयान द्वारा)
सुबह 11:45 बजे: आगमन - बरेली एयरपोर्ट, जिला बरेली
दोपहर 11:55 बजे: प्रस्थान - बरेली एयरपोर्ट (10 मिनट के ठहराव के बाद, प्राइवेट हेलीकाप्टर द्वारा)
दोपहर 12:20 बजे: आगमन - जौहर विश्वविद्यालय हेलीपैड, रामपुर
दोपहर 12:30 बजे: प्रस्थान - जौहर विश्वविद्यालय हेलीपैड (कार द्वारा)
दोपहर 12:45 बजे: आगमन - रामपुर जिला कारागार (पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात)
दोपहर 01:30 बजे: प्रस्थान - रामपुर कारागार (कार द्वारा)
दोपहर 01:45 बजे: आगमन - जेल रोड स्थित आजम खान के आवास पर (परिवार से मुलाकात)
दोपहर 02:30 बजे: प्रस्थान - आजम खान के आवास से (कार द्वारा)
दोपहर 02:45 बजे: आगमन - जौहर विश्वविद्यालय हेलीपैड, रामपुर
दोपहर 02:55 बजे: प्रस्थान - जौहर विश्वविद्यालय हेलीपैड (प्राइवेट हेलीकाप्टर द्वारा)
शाम 03:20 बजे: आगमन - बरेली एयरपोर्ट, जिला बरेली
शाम 04:15 बजे: आगमन - लखनऊ, अमौसी एयरपोर्ट बरेली एयरपोर्ट पर 55 मिनट का ठहराव, स्वागत में जुटेंगे टिकट के दावेदार
अखिलेश यादव के बरेली एयरपोर्ट आगमन को लेकर स्थानीय सपाइयों में भारी उत्साह है। 55 मिनट के इस ठहराव के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और स्थानीय सियासी समीकरणों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं का हुजूम भी शक्ति प्रदर्शन के लिए एयरपोर्ट पर जुटेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)