विवाद में बेटे ने पिता के घर में लगाई आग:घर का सामान जलकर राख, पिता 5 साल से खेत पर झोपड़ी में रह रहा था
फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ठार मानसिंह पोखरिया गांव में बुधवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे पर अपने पिता के घर में आग लगाने का आरोप है। आग की चपेट में आकर कूलर, फ्रिज, चारपाई, कपड़े, गेहूं समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने निजी सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। पांच साल से खेत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे पिता पीड़ित ताराचंद पुत्र उल्फत सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बड़ा बेटा अजय आए दिन उनके साथ मारपीट करता है। बेटे के व्यवहार से परेशान होकर वह पिछले करीब पांच साल से अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। ताराचंद के मुताबिक, बुधवार रात अजय ने गुस्से में आकर उनके घर में आग लगा दी और मौके से भाग गया।
आग में घरेलू सामान जलकर राख घर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निजी सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण घर में रखा घरेलू सामान जल गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना में कूलर, फ्रिज, चारपाई, कपड़े, गेहूं समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)