चित्रकूट में एमएलसी चुनाव का प्रचार थमा:13 बूथों पर 11,391 स्नातक मतदाता डालेंगे वोट; आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
चित्रकूट झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव का प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को 11,391 स्नातक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए छह केंद्रों पर कुल 13 बूथ बनाए गए हैं। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ रवाना होंगी। चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा से अशोक कुमार राठौर और सपा से मानसिंह यादव प्रमुख हैं। जिले में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय मानिकपुर, पहाड़ी, मऊ और रामनगर ब्लॉक मुख्यालयों के साथ नगर पंचायत कार्यालय राजापुर को मतदान केंद्र बनाया गया है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग में मामूली गलती होने पर भी पात्र मतदाता वोट डाल सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि छोटी टाइपिंग त्रुटि के कारण किसी को मतदान से रोका नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)