जौनपुर में एमएलसी प्रत्याशी मनोज यादव का निष्कासन रद्द:निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव के समर्थन का था आरोप, दो दिन में ही सपा में वापसी

Oct 23, 2026 - 12:03
0
जौनपुर में एमएलसी प्रत्याशी मनोज यादव का निष्कासन रद्द:निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव के समर्थन का था आरोप, दो दिन में ही सपा में वापसी
जौनपुर में समाजवादी पार्टी ने बरसठी क्षेत्र के गोहका गांव निवासी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव का निष्कासन रद्द कर दिया है। पार्टी ने उन्हें दोबारा संगठन में शामिल कर लिया है। मनोज यादव पर एमएलसी के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव का समर्थन करने और उनके पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगा था। सपा के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने बताया कि मनोज यादव के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की थी। शिकायत में निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव का समर्थन और प्रचार करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 20 अक्टूबर को अनुशासनहीनता के आरोप में मनोज यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। दो दिन बाद पार्टी में लौटे मनोज यादव निष्कासन के बाद मनोज यादव ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद 22 अक्टूबर को उनका निष्कासन रद्द कर दिया गया और उन्हें पार्टी में वापस ले लिया गया। मनोज यादव ने वीडियो जारी कर खुद अपनी वापसी की जानकारी दी। बोले- पार्टी के साथियों को जवाब न दें मनोज यादव ने अपने शुभचिंतकों से अपील की कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणी करने वाले पार्टी के साथियों को कोई जवाब न दें। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने वाले लोग भी समाजवादी पार्टी के ही साथी हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User