जिला अस्पताल में मरीज शमीम मलिक की मौत:परिजनों ने इंटर्न डॉक्टरों पर लापरवाही और स्टाफ पर पैसे लेने का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में 34 साल के शमीम मलिक की रविवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों की देखभाल इंटर्न डॉक्टरों के भरोसे छोड़ दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि शमीम मलिक के इलाज में भी लापरवाही हुई, जिससे उनकी जान गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया है। शमीम की मौत के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)