हरदोई में दो किशोरियों का अपहरण:एक 1.60 लाख और जेवर ले गई, दूसरी को शादी का झांसा देकर भगाया; दोनों मामले दर्ज

Oct 26, 2026 - 09:08
0
हरदोई में दो किशोरियों का अपहरण:एक 1.60 लाख और जेवर ले गई, दूसरी को शादी का झांसा देकर भगाया; दोनों मामले दर्ज
हरदोई जनपद के अतरौली और अरवल थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इसमें से एक मामले में किशोरी अपने साथ 1.60 लाख और जेवर लेकर चली गई। इस संबंध में अतरौली थाने में रविवार को 3.07 बजे और अरवल थाने में 12.59 बजे शादी का झांसा और अपहरण करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री को जिशान पुत्र मशरूद्दीन खान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी अपने साथ घर में रखे जेवर और 1,60,000 (एक लाख साठ हजार) रुपये नकद भी ले गई। इस मामले में पुलिस ने 25 अक्टूबर को बीएनएस की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। वहीं, दूसरी घटना अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहाँ के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे उनकी 17 वर्षीय भतीजी एक गांव जाने की बात कह कर घर से निकली थी। आरोप है कि लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के आटगढी सवरा गांव निवासी हिमांशु पुत्र भगवानदीन उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। रविवार दोपहर 3:07 बजे अपहरण और शादी का झांसा देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस किशोरियों और आरोपियों की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User