विराट खंड में शरद पूर्णिमा उत्सव:विराट खंड स्थित शनिदेव मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने किए दर्शन

Oct 26, 2026 - 09:25
0
विराट खंड में शरद पूर्णिमा उत्सव:विराट खंड स्थित शनिदेव मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने किए दर्शन
लखनऊ में गोमतीनगर के विराट खंड स्थित श्री शनिदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा निवासी अरविंद शर्मा, दीपशिखा शर्मा, काव्या शर्मा और अर्चित शर्मा के सौजन्य से श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। प्रमुख समाजसेवी विवेक शर्मा, मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह और डॉ. ज्ञानमती वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लिया। सभी ने शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री शनि मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश शर्मा ने बताया कि मंदिर के विकास का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शनिधाम अपने पूर्ण स्वरूप में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User