PhonePe से 96 हजार रुपये पार, FIR:अलीगढ़ में खाते से पांच बार में निकले रुपये, 22 दिन बाद साइबर ठगी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Oct 26, 2026 - 08:35
0
PhonePe से 96 हजार रुपये पार, FIR:अलीगढ़ में खाते से पांच बार में निकले रुपये, 22 दिन बाद साइबर ठगी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
साइबर ठगों ने हरदुआगंज क्षेत्र के बरौठा निवासी दिलीप प्रताप के बैंक खाते से PhonePe के जरिए 96,285 रुपये पार कर दिए। तीन अक्टूबर को महज एक मिनट के भीतर पांच बार में खाते से रकम निकाली गई। पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। अब करीब 22 दिन बाद हरदुआगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दिलीप प्रताप का भारतीय स्टेट बैंक की हरदुआगंज शाखा में खाता है। एफआईआर के मुताबिक, तीन अक्टूबर को दोपहर 1:26 बजे से 1:27 बजे के बीच PhonePe के माध्यम से खाते से पांच बार में रकम निकाली गई। पहली बार 15,123 रुपये, दूसरी बार 36,541 रुपये, तीसरी बार 34,621 रुपये, चौथी बार 8,000 रुपये और पांचवीं बार 2,000 रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। इस तरह कुल 96,285 रुपये की धोखाधड़ी हुई। 1930 पर शिकायत, अब दर्ज हुआ मुकदमा पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में हरदुआगंज थाने में रविवार रात एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच निरीक्षक सुशील कुमार को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User