कागज कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख लूट का प्रयास:शेयर मार्केट में 5 लाख हारने पर वारदात की, बीटेक स्टूडेंट समेत 2 अरेस्ट

Nov 11, 2026 - 00:29
0
कागज कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख लूट का प्रयास:शेयर मार्केट में 5 लाख हारने पर वारदात की, बीटेक स्टूडेंट समेत 2 अरेस्ट
फीलखाना थाने से 100 मीटर दूर स्कूटी सवार बीटेक छात्र ने कागज कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। पुुलिस ने पूछताछ के बाद कारोबारी के यहां काम करने वाले उसके बुआ के बेटे को हिरासत में लिया। आरोपी ने शेयर मार्केट में हुए पांच लाख रुपये के नुकसान की भरपाई के वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। चौक सराफा से लिया कैश, फिर साथी कर्मचारी को बुलाया गुमटी निवासी विशाल खंडेलवाल श्री गुरु पेपर हाउस के मालिक है। पुलिस ने बताया कि उनके यहां काम करने वाला कर्मचारी शुक्लागंज निवासी वीरभान सिंह ने मंगलवार शाम को चौक सराफा से अंशु अग्रवाल के पास 20 लाख रुपये नकद लिया। जिसके बाद उसने श्याम नगर में रहने वाले अपने साथी सोमिल सक्सेना को फोन कर जरूरी काम से जाने की बात बोली और चौक सराफा आकर रुपये ले जाने के लिए बोला। सोमिल एक झोले में 20 लाख रुपये लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में थाने के पास बिरहाना रोड पर पीछे से आ रहे स्कूटी सवार एक युवक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जैसे ही सोमिल स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिरे। आरोपी युवक झोला छीनने के प्रयास करने लगा। शोर सुनकर भीड़ ने पीटा, पुलिस को सौंपा खुद को बचाने के लिए सोमिल ने शोर मचाया। आवाज सुनकर वहां मौजूद दिनेश शर्मा, अर्पित गुप्ता समेत अन्य लोगों ने रुपये से भरा झोला छीन रहे युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो पब्लिक उसे पीटकर थाने ले गई। लूट की सूचना पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी कोतवाली अमित पांडेय मौके पर पहुंचे। आरोपी ने पूछताछ के बाद अपना नाम अविनेंद्र सिंह उर्फ अंशुल निवास शुक्लागंज बताया। आरोपी ने बताया कि कारोबारी के यहां काम करने वाला उसके ममेरे भाई वीरभान ने लूट की योजना बनाई थी। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कागज कारोबारी के एक कर्मचारी ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User