मुंडापांडे में हाईवे टोल प्लाजा पर भीषण हादसा:भाईदूज पर मायके जा रही महिला और पति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Nov 10, 2026 - 23:06
0
मुंडापांडे में हाईवे टोल प्लाजा पर भीषण हादसा:भाईदूज पर मायके जा रही महिला और पति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
मुरादाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मूंढापांडे टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भैया दूज के पावन पर्व पर अपने पति के साथ बाइक से मायके जा रही एक महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। भाई को टीका करने हसनपुर जा रही थी विवाहिता जानकारी के अनुसार, थाना मुंडापांडे क्षेत्र के ग्राम गढ़ी खेड़ा की रहने वाली नेहा पत्नी सचिन, भैया दूज के त्योहार पर अपने भाई को टीका करने के लिए अपने पति सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके हसनपुर (अमरोहा) जा रही थीं। जैसे ही दोनों मूंढापांडे राजमार्ग टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार काल बने ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलूहान हो गए। राजमार्ग पर मौजूद राहगीरों और सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, दंपत्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और टोल प्लाजा के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User