काकादेव में किराना दुकान से 10 लाख की चोरी:शटर का ताला तोड़ वारदात को दिया अंजाम, CCTV में दो संदिग्ध कैद
काकादेव में शुक्रवार देर रात चोरों ने किराना दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह किराना व्यापारी तो दुकान का ताला टूटा देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध कैद हो गए। विजय नगर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी विजय नगर चौराहे पर विमल प्रोविजन स्टोर के नाम से किराना दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर गए थे। देर रात करीब 2 बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गोलक में रखा करीब 70 हजार कैश समेत 10 लाख का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान का शटर टूटा देख मामले की जानकारी ज्ञानेंद्र को दी। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। दुकान का पूरा सामान अस्त–व्यस्त पड़ा हुआ था, जबकि गोलक में रखे करीब 70 हजार रुपए गायब मिले। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें दो संदिग्ध कैद हुए है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)