पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में छात्राएं टॉप की:एमबीबीएस परीक्षा में खुशबू चौधरी ने 73.22% अंक के साथ पहला स्थान पाया
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत के एमबीबीएस 2025 बैच के विद्यार्थियों ने प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा में प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह 10 बजे घोषित नतीजों में टॉप-4 स्थान छात्राओं ने हासिल किए। एनाटॉमी में छह विद्यार्थियों को डिस्टिंक्शन मिला। खुशबू चौधरी 659 अंक और 73.22% के साथ कॉलेज में पहले स्थान पर रहीं। मिमांसा त्यागी 656 अंक (72.89%) के साथ दूसरे, प्रियांशा भारद्वाज 654 अंक (72.67%) के साथ तीसरे और दिव्या मिश्रा 653 अंक (72.56%) के साथ चौथे स्थान पर रहीं। एनाटॉमी में गौरी 77.33% अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। दिव्या, निष्ठा और ममता ने 76.67% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। वंश 76% के साथ तीसरे और भक्ति 75% अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। इन छह विद्यार्थियों को विषय में डिस्टिंक्शन मिला। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है। उपप्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने इसे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और सामूहिक प्रयासों का परिचायक बताया। एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. श्रेयशी वक्स और बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सक्सेना ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। कॉलेज परिवार ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)