किडनी-लीवर की बीमारी से परेशान युवक ने किया सुसाइड:कानपुर में चल रहा था इलाज, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर बाबूपुरवा गांव में शनिवार शाम 32 वर्षीय अंशु कुमार की मौत हो गई। वह पिछले चार महीने से किडनी और लीवर की बीमारी से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, उसका इलाज चल रहा था और बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत की वजह की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। ई-रिक्शा चलाकर था अंशु परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता राजकुमार भी ई-रिक्शा चलाते हैं। अंशु भी उनके साथ काम करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। दोनों की कमाई से घर का खर्च चलता था। अंशु की बड़ी बहन गुड़िया की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी राधा पिछले नौ महीने से अपने मायके में रह रही हैं। बेटे की मौत से पिता राजकुमार और परिवार के दूसरे सदस्य सदमे में हैं। पुलिस ने शुरू की जांच सचेंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने बीमारी से परेशान होने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)