हाथरस में मारपीट के बाद युवक की मौत:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, दो दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Nov 01, 2026 - 13:38
0
हाथरस में मारपीट के बाद युवक की मौत:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, दो दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम
हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के खंदारी गढ़ी मोहल्ले निवासी युवक की मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। आज सुबह 7 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मोहल्ले का रहने वाला बबलू (37) पेंट का काम करता था। परिवार के मुताबिक, नगला अलगजी का एक व्यक्ति उसे अपने घर पेंट करने के लिए ले गया था। काम खत्म होने के बाद बबलू घर लौट आया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। परिवार का आरोप है कि उस व्यक्ति ने बबलू के साथ मारपीट की। इससे उसके गंभीर चोट आई। परिवार के लोग बबलू को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ ले गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया। बबलू की आज सुबह 7 बजे दिल्ली में मौत हो गई। एक बच्चे और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया युवक इसके बाद परिवार के लोग आज दोपहर 12 बजे के लगभग शव हाथरस लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार ने कुछ लोगों पर बबलू की हत्या का आरोप लगाया है। बबलू के परिवार में एक बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User