कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:फतेहपुर में विरोध मार्च निकालकर लगाए नारे, भाजपा सरकार बनाने का आरोप
यूपी के फतेहपुर में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व कांग्रेस के बीच चल रहे घमासान के चलते आज सोमवार के दिन दोपहर में करीब दो बजे जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में कई सैकड़ा कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से विद्यार्थी चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर तक चुनाव आयुक्त के विरुद्ध जमकर नारे लगाते हुए एक विरोध मार्च निकाला एवं वही पर उनका पुतला भी दहन किया। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि अब तो जनता के सामने सबकुछ पर्दाफाश हो चुका है कि भाजपा की सरकार बनने में मुख्य किरदार ज्ञानेश कुमार का है इसका अर्थ है कि ये सरकार जनता नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार बना रहे हैं। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि अगर देश बर्बादी की कगार पर पहुंचा है तो उसके मुख्य दोषी ज्ञानेश कुमार हैं जिन्होंने जनमत मूल्य को नगण्य करते हुए अपनी कारगुजारी को सर्वोपरि कर दिया, उन्होंने आगे कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण है कि भारत देश में चुनाव आयोग एक मजाक बन कर रह गया। ये लोग प्रदर्शन में हुए शामिल प्रदर्शन में मुख्यरूप से शेख एजाज अहमद, संतोष कुमारी शुक्ला, प्रकाश पांडेय, शिवा कांत तिवारी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, ओम प्रकाश कोरी, राम नरेश महराज, मनोज घायल, नरेंद्र सिंह रिक्की, मोहित मिश्रा, उदित अवस्थी,आदित्य श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, नौसाद अहमद, सैयद सहाब अली,शकीला बानो, पप्पी राजपूत, नीलम द्विवेदी, निशा गुप्ता,मो. हफीज, मो.कासान, आफताब अहमद, मो. इस्माइल, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, चौ. मोइन राइन, राजन तिवारी, मोहसिन खान इमरान सिद्दीक़ी, निजामुद्दीन, नवनीत तिवारी, सलीम शेख, इंद्र जीत लोधी, मो.कासिम,अमीरुल जमा खान, असगर अली, नाजिन,अब्दुल रज्जाक,अतुल पासवान, नजमी कमर,अकरम काले, मो. चाँद हम्माद हुसैन, मो.नाजिम,आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)